फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्र को स्कूल से ढाबे पर बुलाकर पीटा, दांत टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पुरऊपुर ढाबा के पास एक छात्र को बुलाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डिडहई का पूरा निवासी हरिश्चंद्र पांडेय का आरोप है कि उनका नाती दीपक पांडेय अपने भाई के साथ कॉलेज गया था। विद्यालय के बाहर पुरऊपुर ढाबे पर उसे बुलाकर प्रियांशु तिवारी और उसके साथियों ने पिटाई की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में प्रियांशु विद्यालय परिसर में पहुंचा तो शिक्षकों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि उसने शिक्षकों के सामने छात्र के मुंह पर दोबारा मार दिया, जिससे उसका दांत टूट गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर गोली मारने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रियांशु तिवारी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई संजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें