फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला जेल में राष्ट्रीय गीत का हुआ सामूहिक गायन

विज्ञापन
महात्मा गांधी की जयंती पर सफाई करते महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह। स्वयं
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि दी गई। जिला कारागार में कार्मिकों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया। रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक गायन किया गया। बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शतरंज, कैरम, खो-खो, वॉलीबॉल, जलेबी कूद व अन्य खेल एवं महिला बंदियों के मध्य मेहंदी तथा रंगोली की प्रतियोगिता कराई गई। लायंस क्लब मेन की ओर से गांधी पार्क खरका तिराहा पर विशेष स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम चलाया गया। सफाई कर्मचारियों नियाज, फिरोज, राहुल, अमित, सलीम, वाजिद, मोहम्मद मेराज, विनोद व आशीष को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


स्वच्छता बेहतर समाज की नींव : कृपाशंकर सिंह
जौनपुर।
महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू, फरही और तसला लेकर मार्गों की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग से लाइन बाजार होते हुए वाजिदपुर, लोहिया पार्क तक सफाई अभियान चलाया। अभियान का समापन पॉलीटेक्निक चौराहे के पास स्थित लोहिया पार्क के समीप हुआ। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्वच्छता बेहतर समाज की नींव है। इसे केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं माना जा सकता। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सुशील मिश्रा, धनंजय सिंह, मुकेश सिंह डोभी, श्याम राज सिंह, डॉ. आरएन त्रिपाठी, पीयूष गुप्ता, राममोहन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें