फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आज से 14 जून तक चलेगा विशेष जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 8 जून से 14 जून तक विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसका थीम होगा-सरकार आपके द्वार रखा गया है।
विज्ञापन

जिला सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यक्रम अंतर्गत समस्त विकास खंड, नगर पालिका /नगर पंचायत में विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियां पहुंचाने के लिए चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्यमियों, शिक्षकों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड करंजाकला, मछलीशहर, रामपुर एवं बदलापुर, सुईथाकला, जलालपुर में आयोजित किए जाऐंगे। स्वयं पौधारोपण करते हुए नागरिकों को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित कर सफाई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। मलिन बस्तियों में संवाद तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जन-समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें