फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जा रहे युवक को ट्रेन में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली के रामपुर कटाहित गांव निवासी सुनील चौधरी (30) अपने परिवार के साथ शुक्रवार को काशी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था। रात लगभग डेढ़ बजे के करीब मध्य प्रदेश के गाडरवारा रेलवे स्टेशन के कुछ दूर पहले ही ट्रेन में गोली चली और सुनील को सिर को छूती हुई निकल गई और वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

गोली उनके सिर में लगने के बाद ट्रेन के डिब्बे से टकरा गई। इसके बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। साथ में चल रही पत्नी ने जीआरपी को इसकी सूचना दी गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुनील चौधरी को उतार के हॉस्पिटल ले गए जहां उनका इलाज किया गया। इलाज के बाद पुलिस की निगरानी में से मुंबई पहुंचाया गया। वह शनिवार को घर पहुंच गया। सुनील चौधरी ने फोन पर बताया कि वह सो रहा था। अचानक तेज आवाज हुई। लगा कि कोई मोबाइल फट गया है। अचानक सिर से खून टपकने लगा। लाइट जलाने पर देखा कि सामने गोली पड़ी थी। गोली को भी जीआरपी को सौंप दिया गया। गाडरवारा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली किसने चलाई और क्यों चलाई, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें