फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर छापा, चार दवाओं के नमूने सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के शक्ति स्पेशलिटी हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर बृहस्पतिवार को औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जनसुनवाई पोर्टल पर मिली अवैध संचालन की शिकायत के बाद वाराणसी मंडल के सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय के नेतृत्व में वाराणसी और गाजीपुर के निरीक्षकों की टीम ने मेडिकल स्टोर से चार संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए हैं। छापेमारी की खबर फैलते ही क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी संचालक दुकानों में ताला लगाकर फरार हो गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि 16 अप्रैल से शुरू हुए इस विशेष अभियान के लिए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) से भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मांग की गई है। जिले के अन्य चिह्नित ठिकानों पर भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें