फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कलेक्ट्रेट परिसर में 7.85 लाख से बनेगा नया स्ट्रांग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार परिसर के समीप जल्द ही नया स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। करीब 27.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस स्ट्रांग रूम के निर्माण को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इसके निर्माण से प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों और अन्य गोपनीय दस्तावेजों के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था और मजबूत होगी।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में जिले में केवल एक स्ट्रांग रूम होने के कारण गोपनीय अभिलेखों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण में प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
इसी आवश्यकता को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की पहल पर दूसरे स्ट्रांग रूम के निर्माण का निर्णय लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्माण कार्य क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत कराया जाएगा। अब नए स्ट्रांग रूम के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी और गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें