फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिसौरी ग्राम सभा में बनेगा मिनी स्टेडियम, क्षेत्र पंचायत की बैठक में हुआ निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। डोभी ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख विद्या देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बजट सत्र 2025-26 की कार्य योजना पर चर्चा की गई। बिसौरी ग्राम सभा में मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्ताव स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन


इस बैठक में 40 ग्राम प्रधान और 43 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया। खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने पहले पूर्व विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें समाज कल्याण विभाग, बाल विकास, पुष्टाहार विभाग, आपूर्ति व सांख्यिकी विभाग द्वारा कार्य योजनाओं को बताया गया। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। समस्याओं में मुख्य रूप से ग्राम प्रधानों ने जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बैठक में 5 करोड़ 7 लाख रुपए के प्रस्ताव पास किए गए। इन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। बजट पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। कृषि विभाग भवन, समितियों और हॉस्पिटलों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान रहेगा। प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। मिनी स्टेडियम बनने के लिए प्रस्ताव मंजूर किया गया है। साथ सभी जनप्रतिनिधियों से एक अमृत सरोवर के निर्माण के लिए प्रस्ताव देने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें