फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईटेंशन तार टूटने से गांव में दौड़ा करंट, अधेड़ गंभीर रूप से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। मुकररीपुर गांव में बुधवार दोपहर दो बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर घरेलू बिजली आपूर्ति लाइन पर गिर गई। इससे पूरे गांव में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिसके चलते कई घरों के बिजली उपकरण जलकर खराब हो गए। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से गांव निवासी लाल बहादुर मौर्य (52) गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज चंदवक बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गांव में नलकूप के लिए 11 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई लाइन गई हुई है। उसके नीचे से 220 वोल्ट की घरेलू लाइन गुजर रही थी। अचानक एचटी तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिर गया, जिससे गांव में करंट प्रवाहित होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें