फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ननिहाल पहुंचीं जूही बब्बर, गांव में घूमकर कीं यादें ताजा

विज्ञापन
अपने ननिहाल कलापुर पहुंची जूही बब्बर। संवाद
विज्ञापन
खेतासराय। बॉलीवुड और रंगमंच की चर्चित अभिनेत्री जूही बब्बर मंगलवार देर शाम पहली बार अपने ननिहाल कलापुर गांव पहुंचीं। गांव की गलियों में घूमकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और अपने नाना-नानी की यादों को ताजा किया। ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जौनपुर की मिट्टी से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। यहां आकर उन्हें अपने परिवार और बचपन की स्मृतियां फिर से जीवंत महसूस हुईं। गांव भ्रमण के दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अभिनेत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि जूही बब्बर का गांव आगमन उनके लिए गर्व और खुशी का अवसर है। बताया जा रहा है कि जूही बब्बर अपने नाना, प्रख्यात साहित्यकार सज्जाद ज़हीर और नानी रजिया ज़हीर की स्मृतियों पर आधारित एक विशेष एकल नाटक का मंचन करेंगी। इस नाटक के सभी पात्रों को जूही बब्बर स्वयं अकेले मंच पर जीवंत करेंगी। इस दौरान पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय, एमएस खान, अमीक जामई, राकेश राजभर, जौहर अब्बास, रोशन लाल, आफताब अहमद, रुपेश गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें