फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 50.60 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण की मिल सकती है साैगात

विज्ञापन
मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग बैठक करती राज्यस
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर से जौनपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग बनने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। पांच नवंबर को जनपद के दौरे पर आ रहे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। प्रस्तावित 50.603 किलोमीटर लंबे फोरलेन का सर्वे पूरा हो चुका है। इसके लिए 63 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। हालांकि, परियोजना को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के अनुसार केंद्रीय मंत्री पांच नवंबर को मुंगराबादशाहपुर बाईपास का शिलान्यास करेंगे। सार्वजनिक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 197 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4.335 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। परियोजना के निर्माण की निर्धारित तिथि 23 मार्च 2027 और संभावित पूर्णता तिथि 22 सितंबर 2027 तय की गई है। इस दौरान गराबादशाहपुर से जौनपुर तक प्रस्तावित फोरलेन को लेकर भी घोषणा होने की उम्मीद है। प्रस्तावित फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की कवायद शुरू होगी। परियोजना के निर्माण से मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, सिकरारा और जौनपुर के बीच आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। कस्बों में वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें