फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
ताईक्वांडो ​खिलाड़ियों के साथ एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। बाला गुरुजी जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन टीडी कॉलेज में हुआ। इसमें जिले के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव और मैराथन के स्वर्ण पदक विजेता सभाजीत यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रोहित यादव ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रोजाना कम से कम आधे घंटे अभ्यास करना चाहिए। साथ ही खानपान पर ध्यान देने और अधिक तला-भुना भोजन नहीं करने की बात कही। प्रतियोगिता में वीरांगना मिश्रा, विराट मिश्रा, कृतिका सिंह, शिव सिंह, आंधी केसरी, अन्नू पटेल, रिद्धि तिवारी, शिवानी दुबे, वेदांत उपाध्याय और अथर्व दुबे ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, कुणाल, आदित्य और रुद्रांश सहित अन्य खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए। मुख्य आयोजक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि रोहित यादव के आने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। हर साल जिला, अंतरविद्यालय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

इस दौरान ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष तरुण शुक्ला, मिशन वीरांगना खेल ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा, डॉ. आशुतोष मिश्रा, एडवोकेट अमित तिवारी, अश्वनी दुबे, मनोज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें