फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता युवक की सुल्तानपुर में मिली सिर कटी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। रामपुर गांव से चार दिन से लापता युवक की सिर कटी लाश शुक्रवार को सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के देवनगर बाजार के पास मिली। लापता युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। अखंडनगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी राकेश गौतम (35) चार दिन से घर से लापता थे। शुक्रवार को अखंडनगर थाना क्षेत्र के देवनगर बाजार के निकट सड़क किनारे गड्ढे में कपड़े में लिपटा शव मिला तो पुलिस ने शव की पहचान राकेश गौतम के रूप में की। मृतक की पत्नी परिजनों पर ही ही हत्या का संदेह जताया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें