फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहगंज। नगर के मुख्य मार्ग स्थित डाकखाना तिराहे के पास शनिवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
आजमगढ़ रोड निवासी रजनीकांत सेठ की डाकखाना तिराहे के समीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। शनिवार रात एक बजे आग लग गई। दुकानदार ने बताया कि वह शनिवार दुकान बंद करने से पहले मेन करंट स्विच ऑफ कर ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन

देर रात एक बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा और सूचना दी। सूचना मिलते ही घबराए दुकानदार मौके पर पहुंचे और ताला खोला, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।
प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अग्निकांड पीड़ित व्यापारी से मिले सामाजिक व व्यापारिक संगठन : शाहगंज। नगर के डाकखाना तिराहा स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई भीषण आगजनी के बाद सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पीड़ित दुकानदार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जेसीआई इंडिया ज़ोन–3 के पूर्व मंडलाध्यक्ष राधे रमण जायसवाल सहित कई व्यापारी व सामाजिक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें