फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सिकरारा थाना के समीप बृहस्पतिवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे में पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी रामदरबार (65) अपनी पत्नी शोभावती देवी (60) और पुत्र श्रीनाथ (21) के साथ क्षेत्र के सतलपुर गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। शाम को तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। शारदा सहायक नहर के पास वह जैसे ही हाईवे पर पहुंचे, तभी जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती व पुत्र सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। शोभावती की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने रामदरबार को मृत घोषित कर दिया। पुत्र की हालत भी गंभीर है। एसओ अश्वनी दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें