फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: झाड़-फूंक के बहाने महिला के सोने के कर्णफूल लेकर ठग भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में शुक्रवार शाम झाड़-फूंक के बहाने ठगी का मामला सामने आया। मुंह बांधकर बाइक से पहुंचे दो युवकों ने महिला को पति का पैर ठीक करने का झांसा देकर सोने के कर्णफूल उतरवा लिए और फरार हो गए
विज्ञापन

गांव निवासी राजेंद्र सिंह पैर की बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। वह पत्नी मंजू सिंह के साथ रहते हैं, जबकि उनके दोनों बेटे परिवार के साथ परदेश में रहते हैं। शुक्रवार शाम मुंह बांधे दो युवक बाइक से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मंजू सिंह से चावल और घर में रखे सोने के आभूषण लाने को कहा। युवकों ने चावल और सोने से झाड़-फूंक कर उनके पति का पैर ठीक करने का दावा किया।
उनकी बातों में आकर मंजू सिंह ने अपने सोने के कर्णफूल युवकों को दे दिए। इसके बाद एक युवक ने पीने के लिए पानी मांगा। महिला पानी लेने घर के अंदर गईं, तभी मौका पाकर युवक कर्णफूल लेकर बाइक से भाग गए। कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। शनिवार सुबह उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अभी ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला को बेहोशी की दवा सुंघाकर आभूषण लेकर भागे उचक्के
बदलापुर। महराजगंज रोड पर शनिवार सुबह बाइक सवार तीन उचक्कों ने महिला को कथित तौर पर बेहोशी की दवा सुंघाकर उसके आभूषण उतरवा लिए और भाग गए। महराजगंज थाना क्षेत्र के जगापुर गांव निवासी विमला देवी रिश्तेदार की पिकअप से जौनपुर से बदलापुर आई थीं। यहां से वह महराजगंज रोड स्थित मिठाई विक्रेता बाबूराम की दुकान पर पैदल जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें कुछ सुंघा दिया, जिससे वह अचेत हो गईं। इसके बाद उचक्के उन्हें बगल की गली में ले गए और गले का लॉकेट, पायल व कान की बाली लेकर भाग निकले। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर महिला दुकान पहुंचीं और आपबीती बताई। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें