फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के दरबार में लग सकती है सपाइयों की क्लास..

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली करारी हार को सपाई भितरघाट का भी परिणाम मान रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष ने जौनपुर में मिली करारी हार को लेकर फोन पर जिलाध्यक्ष से जानकारी ली है। साथ ही पूरी स्थिति की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दरबार में कुछ दिग्गजों की क्लास भी लग सकती है और उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर लगातार तीसरी बार कब्जा जमाने की कोशिश में थी। हालांकि शुरू से ही कुछ दिग्गज नेताओं की निष्ठा पर संदेह जताया जा रहा था। यह मामला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दरबार तक में पहुंचा था। इतना ही नहीं, पार्टी के मुखिया के सामने 42 जिला पंचायत सदस्यों को पेश कर सब कुछ ठीक-ठाक होने का दावा किया गया था। इसके बाद माना जाने लगा था कि सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है। सपाई भी अपनी जीत को लेकर इस वजह से दावा कर रहे थे कि उनके पार्टी का झंडा-बैनर लगाने वाले ज्यादा जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जीते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। मतदान के दिन भी पार्टी के कैंप कार्यालय में 39 जिला पंचायत सदस्यों को अपने साथ रखा गया था, जबकि इसके अलावा सेंधमारी कर जीत के लिए 43 मत हासिल करने का सपना संजोए थे। बाद में परिणाम घोषित होने पर 12 ही मत मिले। इससे साफ हो गया कि सपा के कैंप कार्यालय से निकले जिला पंचायत सदस्यों ने वादा करके क्रास वोटिंग कर दिया। जिसके बाद से इन वोटरों को अपने साथ लेकर चलने वाले दिग्गज नेताओं पर संदेह होने लगा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी सपा के कार्यकर्ताओं की रार साफ देखने को मिल रही है। जहां पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही दिग्गज नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
....
हम धनबल, बाहुबल और सत्ता के दबाव में हार गए। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी के कैंप कार्यालय में 39 जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। इसके अतिरिक्त भी कुछ जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क था। परंतु पार्टी प्रत्याशी को 12 ही वोट मिले। कार्यकर्ताओं ने भी अपने गुस्सा का इजहार किया, क्योंकि उन्होंने ही जिला पंचायत सदस्यों को चुनकर भेजा था। पूरी स्थिति से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जिसे तैयार कर भेज दिया जाएगा। -लाल बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें