फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर चारपाई पर गिरा, सो रहे युवक की मौत

विज्ञापन
मल्हनी, भकुरा गांव में​ शनि की मौत से आक्रो​शित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते क्षेत्राधिका
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के भकुरा गांव में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे बिजली का खंभा टूटकर समीप चारपाई पर सो रहे सनी राजभर (24) पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग को जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी सदर संतबीर सिंह और सीओ देवेश सिंह ने समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सैफपुर उर्फ जपटापुर गांव निवासी कल्लन राजभर का पुत्र सनी राजभर (24) सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग स्थित भकुरा गांव में अपने नानी दुलारी के साथ रहता था। बुधवार की रात वह घर के सामने चारपाई पर सो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे जमुहाई की तरफ से तेज गति से आ रही कार घर के समीप बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे खंभा टूटकर घर के पास सो रहे सनी के ऊपर जा गिरा, जिससे वह चीखने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस तैनात हो गई। सदर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इससे करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने आश्वासन से संतुष्ट होकर जाम समाप्त किया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के भकुरा गांव में मृतक सनी अपने मां-बाप का एकमात्र बेटा था। सनी की एक बड़ी बहन भी है, जिसका विवाह कुछ दिन पहले ही हुआ था। सनी अभी पढ़ाई में लगा हुआ था। मृतक की नानी दुलारी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें