ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करते गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन
जौनपुर। गोरखपुर के भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। बृहस्पतिवार को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि हार स्वीकार नहीं कर पा रही टीएमसी हिंसा पर उतर आई है। रवि किशन ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उनकी सभा में कुछ लोग बम लेकर उन्हें मारने के इरादे से आए थे। सांसद ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के लिए सीधे तौर पर टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वहां लूट, माफिया और गुंडों का राज चल रहा था लेकिन अब जनता ने नरेंद्र मोदी को स्वीकार कर लिया है। रवि किशन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही पुलिस दंगाइयों को ढूंढ-ढूंढ कर जेल भेजेगी और उन्हें फांसी तक की सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार बनते ही घुसपैठियों के बांग्लादेश भागने के रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे।