फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कारबाइन साफ करते समय चली गोली, भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात सिपाही की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। कारबाइन साफ करते समय अचानक चली गोली से भाजपा नेता व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज सिंह की सुरक्षा में लगे सिपाही रत्नेश प्रजापति (30) की माैत हो गई। यूपी पुलिस में 2018 बैच का सिपाही रत्नेश मऊ के सरायलखंसी के अलीनगर गांव का रहने वाला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी माैके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में मनोज सिंह के फाॅर्म हाउस पर यह घटना तब हुई जब रविवार सुबह सिपाही कार्बाइन को साफ कर रहा था, उसी समय अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। साथी जब जिला चिकित्सालय ले गए तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मनोज सिंह दिल्ली में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मृतक को श्रद्धांजलि दी है। सूचना मिलने के बाद एसपी और एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

रविवार तड़के बबुरी गांव स्थित फार्म हॉउस पर सिपाही रत्नेश अपनी कारबाइन की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। सिपाही के पिता विक्रमा प्रजापति ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने डीएम से फोन पर बात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, इस वजह से मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


कोट

मनोज सिंह की सुरक्षा में दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति और रजत पांडेय तैनात थे। सुबह छह बजे रसोइया अवनीश शुक्ला व रजत पांडेय ने सूचना दी कि उनका साथी असलहे की साफ-सफाई कर रहा था तभी गोली चल गई। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों को सूचना देने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


शैलेंद्र सिंह,एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें