फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में अफसर बेलगाम : श्यामलाल पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। योगी राज में यूपी में अफसर बेलगाम हो चुके हैं। अफसरों को जनप्रतिनिधियों के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए इसका पता नहीं है। थाने और तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह कहना है सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का। वह रविवार को सुजनीडीह गांव निवासी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव विवेक यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पाल ने आगे कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते ही पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ा है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी समेत मध्यमवर्ग के लोग परेशान हैं। योगी राज में महंगाई चरम सीमा के पार है। आरोप लगाया कि अब पुलिस विभिन्न जगह नाके लगाकर आमजन को दुखी कर रही है। प्रदेश में अपराध व अपराधियों पर अंकुश करने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2027 के लिए तैयार हो जाएं, इससे प्रदेश में सपा की सरकार बन सके। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, रामलाल पाल, विस अध्यक्ष राम इकबाल यादव, महासचिव प्रवीण सरोज, विपिन यादव, उमाशंकर चौरसिया आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें