फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: करंट की चपेट में आने से घायल बालक के दोनों पैर काटने पड़े

विज्ञापन
मासूम बच्चे का कटा पैर। परिजन
विज्ञापन
केराकत। बिजली निगम की लापरवाही से 12 साल का बच्चा करंट से झुलस गया। जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने उसके दोनों पैर ऑपरेशन करके काट दिए। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता दिलाने और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए प्रदर्शन किया। पूरनपुर गांव निवासी राकेश का 12 साल का बेटा किशन 14 जुलाई को 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गया। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि हादसे के बाद बालक का उपचार कराया गया। सही से उपचार और सहायता नहीं मिलने के कारण उसके दोनों पैरों में संक्रमण बढ़ता गया। मामले में ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम केराकत ने बालक के उपचार के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था। अभी तक सहायता राशि नहीं मिली है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला प्रभारी रत्नेश कुमार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित परिवार के खाते में विभाग से 30 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें