फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्थापित होगी बड़ी फूलमंड़ी

विज्ञापन
01- वाजिदपुर स्थित एक होटल में श्री माली महासभा द्वारा आयोजित वार्षिक महा सम्मेलन में मंच पर मौजूद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सबसे बड़ी फूल मंडी बनाई जाएगी। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने रविवार को यह ऐलान किया। वह अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की जौनपुर इकाई के चौथे वार्षिक उत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमाली समाज तेजी से विकास कर रहा है। इस समाज के लोग मां शीतला की सेवक होने के नाते पूजनीय हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र भान सिंह इंदू ने कहा कि श्रीमाली समाज को जनपद मेें जगाने का कार्य छोटेलाल श्रीमाली ने किया है। उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज समाज संगठित है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली ने राज्यमंत्री को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरी करे। प्रवक्त प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान रखता है। जौनपुर इकाई जिससे सभी जिलों को सीख लेने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र छोटेलाल श्रीमाली ने कहा कि आज समाज के सभी लोग जागरूक हैं और एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं। एक ही बैनर के तले समाज को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें हैं। आभार जिलाध्यक्ष रविकांत श्रीमाली ने जताया। आयोजक जिला संयोजक अमर देव श्रीमाली रहे। इस मौके पर डा. रामबृज श्रीमाली, डा. आरएन श्रीमाली, ओम नारायण श्रीमाली, शनि श्रीमाली, विपिन श्रीमाली, रवि श्रीमाली, पंचम श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, पप्पु श्रीमाली, अमित श्रीमाली, राज महातिम श्रीमाली, लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, संजय श्रीमाली आदि मौजूद रहें। संचालक रामचन्द्र श्रीमाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें