फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की मुठिया से हमला, बाइक लूटने की कोशिश

Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। गुड़बड़ी चौराहे से अखंडनगर जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार रात संसार पट्टी निवासी भानू गौड़ पर तमंचे की मुठिया से हमला कर बाइक लूटने की कोशिश की। संयोग से एक बोलेरो आ गई। रोशनी देख बदमाश भानू की गाड़ी की चाबी लेकर भाग गए। लहूलुहान भानू का निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया। बताया गया कि भानू गौड़ शाहगंज से रविवार शाम घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गुड़बड़ी चौराहे से अखंडनगर रोड पर कुछ दूर जाने पर पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। जब भानू नहीं रुके तो तीनों ने पीछा कर रोक लिया। बाइक छीनने की कोशिश में तमंचे की मुठिया से सिर पर मार दिया। इसी बीच सामने से एक बोलेरो गाड़ी आ गई। जीप की रोशनी देख बदमाश भानू के गाड़ी की चाबी लेकर भाग गए। बोलेरो सवारों ने भानू को पास के अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हुई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें