फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदन की बैठक में हैंडपंप का हल्ला

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत सदन की बैठक में हैंडपंप का हल्ला मचा रहा। सदस्यों ने जरुरत के मुताबिक हैंडपंप लगवाने की मांग की तो सीडीओ मुख्तियार वर्मा ने कहा कि दस-दस हैंडपंप से अधिक नहीं दिया जा सकता। वैसे ही जिले के कई ब्लाक डार्क जोन में है। पेयजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे में शासन से ही दस-दस हैंडपंप की व्यवस्था है। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट 40.84 करोड़ और अगले वित्तीय वर्ष का पूर्ण बजट 45.25 करोड़ पेश किया गया। इसे सदस्यों ने पारित कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई सदन की बैठक में विभाग का मासिक लेखा प्रस्तुत किया गया। डोभी ब्लाक करनेहुआ उंचेहुआ गांव की ग्राम पंचायत सदस्य गुलाबी देवी का इस्तीफे की स्वीकृति पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित 45.25 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी। जिला पंचायत ने इतनी ही आय घोषित की है और कुल आय को खर्च भी घोषित कर दिया है। यानी नो प्राफिट नो लॉस का वजट पेश किया गया। सदस्यों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में लगने वाले सौर्य ऊर्जा संयत्र उनकी संस्तुति पर लगाए जांय। मनरेगा के तहत जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों को भी कार्य सूची में शामिल किया जाए। सदन का संचालन अपर मुख्य अधिकारी राणा प्रताप सिंह ने किया। बैठक में विधायक शैलेंद्र यादव ललई, श्रद्धा यादव, जफराबाद विधायक प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी, सदस्य जितेंद्र यादव, सुमन द्विवेदी, जया दुबे, राकेश मौर्या, रवींद्र नाथ सिंह रघुवंशी, राम सिंह रघुवंशी, महेंद्र प्रजापित, राजेश यादव, तौहीद आलम, शिव शंकर गुप्ता. नन्हकू यादव, त्रिभुवन यादव, द्रौपदी यादव, शर्मिला यादव आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें