जौनपुर। गुरुवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सेना से लौट रहे युवकों ने सिटी और बक्शा स्टेशन के बीच कई बार चेन पुलिंग की और उतरने के बाद ट्रेन पर पथराव कर दिया था। आरपीएफ प्रभारी एसएन दुबे ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।