रामपुर। राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने मछलीशहर विधानसभा के एक दर्जन गांवों में चौपाल लगाकर जनता की समस्या सुनी। चौपाल में वाजिदपुर, असवा, कूसा, आलमगंज, राजापुर, रसूलहां, मलाई सहित एक दर्जन गांवों के लोग शामिल हुए। राज्य मंत्री ने जन समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि जनता की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं की जानकारी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर अनिल मिश्र, सुधाकर, शिवसंत पांडेय, भगौती यादव, आशीष सिंह, दिनेश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।