फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी कांड के नायक को दी श्रद्धांजलि

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के सरावां गांव स्थित शहीद लाला बहादुर गुप्त स्मारक पर मंगलवार को हिदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई बिग्रेड के कार्यकर्ताओं के काकोरी कांड के महानायक ठाकुर रोशन सिंह का 121 वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने स्मारक पर मोमबत्ती और अगरबत्ती जला दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर लक्ष्मी बाई बिग्रेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि महान क्रांतिकारी और काकोरी ट्रेन डकैती कांड के महानायक ठाकुर रोशन सिंह का जन्म 22 जनवरी को 1892 को हुआ था। आजादी की लड़ाई में इनका साथ गोरखपुर के महान क्रांतिकारी पं. राम प्रसाद विस्मिल, राजेंद्र नाथ लाहिणी और अशफाक उल्लाह खां से हुई थी। चारों क्रांतिकारियों ने मिल कर 1925 में काकोरी में ट्रेन से जा रहे सरकारी खजाने को लूटा था। जिसके बाद अंग्रेजों ने इन चारों क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। अंग्रेजों ने राजेंद्र को 17 दिसंबर 1927 को गोंडा जेल में, पं. राम प्रसाद विस्मिल को गोरखपुर, अशफाक उल्लाह खां को फैजाबाद जेल में फांसी दे दी थी। वही 19 दिसंबर 1927 को ठाकुर अशोक सिंह को भी अंग्रेजों ने इलाहाबाद की मलाका जेल में फांसी दे दी थी। इस दौरान धरम सिंह, हरबंश कौर, अनिरुद्ध सिंह, मैनेजर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें