फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की में फंस कर बच्चे की मौत

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला। खेलते समय आटा चक्की की साफ्टीन में फंस कर कादीपुर निवासी राजमणि बिंद के तीन वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते बच्चा साफ्टीन में फंस कर जमीन में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को राजमणि का पुत्र दिव्यांशु आटा चक्की के पास खेल रहा था। आटा चक्की में लगी साफ्टीन तेजी से घूम रही थी। परिजन भी उसी जगह मौजूद थे। इसी दौरान एकाएक बच्चा खेलता हुआ तेजी से घूम रही साफ्टीन को पकड़ लिया। साफ्टीन ने उसे कई दफा जमीन पर पटक दिया। परिजन जब तक मशीन का कनेक्शन काटते बच्चे को कई जगह चोट आ गई। परिजन बच्चे को उठा कर फौरन अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें