जौनपुर। टीडी कालेज मनोविज्ञान विभाग में आयोजित संगोष्ठी में दिल्ली गैंग रेप की घटना की निंदा की गई। साथ ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिला सुरक्षा कानून पास कराने की मांग की गई। कहा गया कि दिल्ली की घटना ने सभी को दहला दिया लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई की गई होती तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। यहां महिला थानों की संख्या बढ़ाने के साथ महिला पुलिस की भर्ती करने की मांग उठाई गई। सुझाव दिया गया कि बसों और टैक्सियों से काले शीशे हटाए जाएं। शहरों में नागरिक सुरक्षा समितियों का गठन किया जाए। इस दौरान डा. वीएन तिवारी, डा. अंबिका सिंह, डा. रामजी पाठक, डा. आनंद शंकर चौधरी, डा. नलिन कुमार मिश्र, डा. आरएन ओझा, डा. अजय कुमार दुबे ने अपने विचार रखे। संचालन डा. जगदीश सिंह दीक्षित ने किया।