फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज में बम फटा, मची भगदड़

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज में दोपहर बाद साइंस फैकल्टी की बगल में बम फटने से भगदड़ मच गई। मौके पर फिलहाल कुछ नहीं मिला। हालांकि छात्रों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तगड़ी थी कि पूरा कैंपस सहम गया। चीफ प्राक्टर डा. समर बहादुर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शरारतन किसी ने पटाखा फोड़ दिया था। इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

टीडी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। पहली दिसंबर से चुनाव प्रक्रिया भी शुरू होनी है। शुक्रवार को कालेज में कक्षाएं चल रही थीं और कुछ कक्षाएं छूट चुकी थीं। कैंपस में भी काफी भीड़भाड़ थी। इसी बीच दोपहर दो बजे के बाद सैन्य विज्ञान बिल्डिंग के बगल से साइंस फैकेल्टी की ओर जाने वाले रास्ते पर बम जैसी आवाज सुनी गई। इस रास्ते पर छात्रों का अधिक दबाव नहीं रहता है। इस नाते कि विज्ञान की कक्षाएं पहली मंजिल पर चलती हैं और ग्राउंड फ्लोर पर लैब है। पटाखे की आवाज पर बम फूटने का हल्ला मच गया। कैंपस में मौजूद छात्रों के बीच भगदड़ मच गई। तमाम छात्र मौके की ओर जाने के बजाय गेट की ओर भागे। कक्षाओं में बैठे छात्र भी निकल गए। चुनाव का वक्त होने के नाते लोगों ने यही सोचा कि छात्र गुटों के बीच बम चले होंगे लेकिन जांच में ऐसा नहीं पाया गया। जानकारी होने पर प्राचार्य डा. यूपी सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। साथ में चीफ प्राक्टर डा. समर बहादुर सिंह भी थे। मौके पर फिलहाल कोई नहीं पाया गया। तहकीकात में पता चला कि बम नहीं पटाखा फोड़ा गया था। इसके बाद माहौल शांत हो गया। चीफ प्राक्टर डा. समर बहादुर सिंह ने बताया कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। किसी शरारती छात्र ने पटाखा दाग दिया था। मौके पर पटाखे के कागज भी पाए गए। जांच में साफ हो गया कि किसी की शरारत थी। पता लगाया जा रहा है कि कौन कैंपस का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें