डोभी (संवाददाता)। थाना क्षेत्र के कछवन (बगीचा) गांव में मंगलवार की रात चोरों ने जेवर सहित हजारों का माल पार कर दिया। चोर छत से घर में दाखिल हुए थे। जानकारी होने पर काफी जांच पड़ताल भी की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
गांव निवासी मीना सिंह के घर लोग मंगलवार की रात करीब दस बजे के आसपास खाना खाकर सो गए। ठंड होने के नाते सभी कमरे में सोए थे। देर रात चोर किसी तरह छत पर चढ़ गए। छत से सीढ़ी के रास्ते घर में उतर गए। चोर एक कमरे में घुस गए। इसमें कोई नहीं था। चोरो ने कमरा इत्मीनान से खंगाला। जाते समय तीन बाक्स लेते गए। चोरी इतनी सफाई से हुई थी कि रात में किसी को भनक तक नहीं लग पाई।