जौनपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्वमाध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुसेनाबाद स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में विकास खंड बरसठी का चुनाव आगामी 10 दिसंबर को ब्लाक संसाधन केंद्र पर कराने का निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष मुंशीराम यादव ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विकास क्षेत्र के शिक्षकों सेे सदस्यता शुल्क भी मिल गया है। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि समस्त खंड इकाइयों का गठन किया जाए जिससे प्रांतीय संगठन के निर्देश के अनुसार जनपदीय इकाई का गठन समय से हो सके। बैठक में शिक्षकों ने शासनादेश के बावजूद शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ, राशन की दुकान, पर्यवेक्षणीय कार्य, अनुचरों की ड्यूटी, बीआरसी और कस्तूरबागांधी विद्यालयों में लगाए जाने के प्रति नाराजगी जताई। इस अवसर पर संयुक्त मंडल वाराणसी मो. असलम, उमेश, राकेश, राम मूर्ति, डा. विजय बहादुर सिंह, लल्लन उपाध्याय, अवधेश कश्यप, इश्तेयाक अहमद, अच्छेलाल आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन डा. अतुल प्रकाश यादव ने किया।