फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को गोली मारी, पैर भी काटा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। मुकदमे की पैरवी से घर लौटे वृद्ध की नृशंस हत्या कर दी गई। वृद्ध के पैर में गोली मारी गई और एक पैर काट भी दिया गया। पैर आधा कटकर लटक रहा था। लहूलुहान हालत में खेतासराय थाने के गोरारी गांव की पुलिया के पास फेंक दिया गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिसि ने सोमवार देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव निवासी लहुरीराम दलित (65) सोमवार को भूमि विवाद के एक मुकदमे की पैरवी के लिए दीवानी न्यायालय आया हुआ था। मुकदमा देखने के बाद लहुरी बस से सिद्दीकपुर पहुंचा। यहां सब्जी आदि लेकर पैदल ही अपने गांव कोठवार की ओर जा रहा था। ऐसा सिद्दीकपुर के लोगों और परिजनों का कहना है। सिद्दीकपुर से निकलने में ही साढ़े पांच छह बज चुके थे। कहा जा रहा है कि कोठवार रोड पर ही उसे अगवा कर लिया गया। सोेमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बीस किलोमीटर दूर खेतासराय थाने के गोरारी गांव की नाले की पुलिया पर कराहता पाया गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात खेतासराय से सिपाही पुहंचे और उठाकर लहुरी को थाने ले आए। तलाशी के बाद उसकी शिनाख्त लहुरीराम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी। पुलिस और परिजन लहुरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक लहुरी का एक पैर कटा हुआ था तथा एक पैर में गोली भी मारी गई थी। लहुरी के पैरों की नस काट दी गई थी। अधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक के बेटे राजेश कुमार का कहना है कि उसका मुकदमा न तो सरायख्वाजा थाने में दर्ज किया गया और न ही खेतासराय में। राजेश ने आशंका जताई है कि मुकदमे के विवाद में पिता की हत्या की गई है। राजेश का आरोप है कि जान से मरवाने की कुछ लोग लगातार धमकियां दे रहे थे। पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने का नतीजा यह निकला कि उसके पिता की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें