फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में हजारों की चोरी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। थाना अंतर्गत अमहित गांव के चार घरों में शुक्रवार की रात चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि अमहित गांव के राम पलट राग के घर में चोर छत के रास्ते से उतरकर कमरे में रखी संदूक में से सोने-चांदी के आभूषण सहित पांच हजार नगदी उठा ले गए। संदूक खाली कर पीछे खेत में फेंक दिया। दूसरी चोरी में कंचन राम के घर में भी चोर छत के रास्ते से कमरे में दाखिल हुए आभूषण साड़ी सहित तीन हजार रुपये उठा ले गए। तीसरी चोरी में अलगू चौहान के घर छत के रास्ते से कमरे में घुस के चोरों ने कान का झाला, सोने की सिकड़ी और 15 हजार रुपये पर हाथ फेर दिया। टूटी पेटी को खेत में छोड़ दिया। चौथी चोरी में छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने दो पेटी, तीन अटैची, 1 सोने की अंगूठी, सोने की चूड़ी आदि सामान पार कर दिये। सभी ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें