फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौकी-भात खाकर महिलाओं ने रखा व्रत

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सूर्य की उपासना का पर्व डाला छठ का व्रत शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन महिलाओं ने लौकी-भात खाकर व्रत रखा और घरों में छठ मइया की अराधना की। डाला छठ के लिए बाजार सज कर तैयार हैं। सूप, दौरी, गागर, अमरस सहित अन्य सामानों की बिक्री जमकर हो रही है। साड़ी और शृंगार की दुकानें महिलाओं से गुलजार हैं। डाला छठ के लिए बनी गानों की सीडी भी बाजार में उपलब्ध हैं। शनिवार को महिलाओं ने पूजा कर पर्व की शुरूआत की।
विज्ञापन

पुत्र की दीर्घायु, सुख, समृद्धि के लिए पुत्रवती महिलाएं डाला छठ का व्रत रखती हैं। चार दिवसीय सूर्य उपासना के इस पर्व में पहले दिन महिलाओं ने पूजा की शुरूआत चावल, लौकी और चने की दाल खाकर की। दूसरे दिन नदी के किनारे बेदी बनाएंगीं। तीसरे दिन महिला नदी में खड़ी हो अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। घाट पर गन्ने का मंडप बनाकर उसके बीच में पूजा की जाएगी। अंतिम दिन भोर में गाजे-बाजे के साथ समूह में महिलाएं फिर नदी के पास पहुंचती हैं। यहां उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न किया जाता है। शहर में दुर्गापूजा, महासमिति और मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा गोमती नदी के पास बल्ली, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गई है। पिछली बार की तुलना में इस बार महंगाई लोगों की जेब ज्यादा ढ़ीली कर रही है। शहर में कोतवाली, सुतहट्टी आदि बाजारों में पर्व से संबधित सामानों की अस्थाई दुकानें लग गई हैं। बाजार में डाला छठ गानों की धूम मची है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन



बाजार में सामानों की कीमत
सामान - कीमत प्रति किलो
साधारण सूप - 70-100 रुपये
दौरी 100-300 रुपये
एक गन्ना- 15 रुपये
अनार- 100 रुपये
संतरा- 40 रुपये
नासपाती- 80 रुपये
शरीफा- 75 रुपये
अंगूर-150 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें