बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव में कार की चपेट में आने से बाइकसवार तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों बाइक पर सवार होकर बदलापुर जा रहे थे। पूरा मुकुंद गांव पहुंचे थे। तभी असंतुलित होकर कार से टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया।
बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी गुलशेख (25) पड़ोसी गांव कस्तूरीपुर गांव निवासी हरिश्चंद (22) और चांदनी (8) को लेकर बाइक सेे बदलापुर जा रहा था। सभी पूरामुकुंद गांव के पास पहुुंचे तभी बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गए। पुलिस ने आनन-फानन में घायलोें को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। यहां से गुलशेख को हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक जौनपुर शहर निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।