फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जफराबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुक्खी सिंह तथा लिपिक राजमन के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा बरनवाल ने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्तावित एजेंडे के साथ छेड़छाड़ की गई। बोर्ड की बैठक में वेतन के संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ। चेयरमैन ने कोर्ट में दाखिल प्रार्थनापत्र में कहा था कि 25 अक्तूबर को डीएम ने वेतन रोकने का आदेश दिया था। बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन एजेंडे में अलग से वेतन न रोका जाए दर्ज किया गया। कोर्ट ने चेयरमैन के प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जफराबाद पुलिस ने शनिवार को ईओ और लिपिक राजमन के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें