जौनपुर ः ज्योतिषाचार्य पंडित रामलाल शास्त्री ने बताया कि गुरुवार को सुबह 6 से 8.30 तक का समय राखी बांधने के लिए सबसे उपयुक्त है। अगर किसी कारणवश इस समय रस्म पूरी न हो सके तो दिन में 1.40 से 4 बजे के बीच भी राखी बांधी जा सकती है। गुरुवार पड़ने के नाते इस बार रक्षाबंधन का पर्व विशेष फलदायी है।