फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले गड़ासे, 12 जख्मी

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर और मझलीपट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। लाठी, डंडे और गड़ासे से हुए हमले में 12 लोगों को चोट आई। मारपीट में शामिल सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नसरुद्दीनपुर गांव में राजनाथ की जमीन पर मड़हा रखा है। शुक्रवार रात राजनाथ के पट्टीदार जमीन पर अपना कब्जा बताते हुए मड़हा गिराने लगे। इसी पर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दबंग पट्टीदारों ने राजनाथ के परिवार वालों पर लाठी, डंडे और टंगारी से हमला किया। जिसमें राजनाथ (52), अभयराज (45), प्रेमा देवी (45), कृष्ण कुमार (24), अजीत (20), विपिन (16), रीता (22), नितीश (14) को चोट आई। मारपीट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को पीएचसी करंजाकला ले गई। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बालकृष्ण, राजीव, केदार और अमर नाथ के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। उधर, मझलीपट्टी गांव में शनिवार सुबह सात बजे मीरा का पुत्र शौच करने अपने मकान के पीछे गया। करीब दस मिनट बाद कुछ पट्टीदार मीरा के घर आ धमके और कहा कि उसके बेटे ने उनकी जमीन पर शौच कर दिया है। जबकि मीरा का कहना था कि बेटे ने अपनी जमीन पर शौच किया है। आरोप प्रत्यारोप के बीच पट्टीदारों ने मीरा (30), राजेंद्र (50), अशोक (45), जयहिंद (16) को लाठी, डंडे से बुरी तरह पीट दिया। सभी का उपचार पीएचसी करंजाकला पर कराया गया। पुलिस ने सिकंदर, लाल साहब, फिरतू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें