फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ाकादल ने चार छात्रों को नकल करते पकड़ा

Fri, 18 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल सेमेस्टर परीक्षा के दौरान चार छात्र नकल करते पकड़े गए। टीम ने सभी कमरों में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान चार छात्र नकल करते पकड़े गए। बुधवार को प्रथम पाली में बीटेक फिजिक्स के तीन छात्रों को उड़ाका दल टीम ने पकड़ा था। गुरुवार को दूसरी पाली में बीटेक अंतिम सेमेस्टर के एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा। टीम में डा. सुरजीत यादव, डा. अविनाश पार्थिडकर, डा. स्वाती अग्रवाल, डा. झांसी मिश्रा और केंद्राध्यक्ष डा. मानस पांडेय व सहायक डा. संदीप सिंह, रवि प्रकाश, डा. एचसी पुरोहित, डा. प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें