फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री से मिले टीईटी अभ्यर्थी

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने रविवार को बैठक के बाद निरीक्षण भवन में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी से मुलाकात की। मंत्री को ज्ञापन सौंप प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती टीईटी मेरिट पर कराने की मांग की। मंत्री ने अभ्यर्थियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

टीडी कालेज स्थित मारुति मंदिर पर टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद मोर्चा के अध्यक्ष अजीत यादव, महामंत्री मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में अभ्यर्थी पैदल मार्च कर निरीक्षण भवन पहुंचे। यहां बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी, पंचायती राज मंत्री बलराम यादव से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री से बीएड बेरोजगारी की दशा बताई। कहा लाखों रुपये खर्च कर बीएड करने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर टीईटी परीक्षा पास की। स्कूलाें में शिक्षकों की कमी होने के बावजूद भर्ती नहीं की जा रही। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी मानसिक और आर्थिक तनाव झेलने को विवश हैं। मंत्री को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती टीईटी मेरिट पर ही कराने की मांग की। मंत्री का कहना था कि मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की दूसरी बैठक में जो फैसला लिया जाएगा उसी आधार पर भर्ती होगी। यह भी कहा कि न्यायालय में लंबित प्रकरण पर जो निर्णय आएगा वह मान्य होगा। अभ्यर्थियों के दबाव बनाने पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में अजीत यादव, मृत्युंजय सिंह, प्रियंका अस्थाना, सरिता, अवनीश मौर्य, मनोज सेठ, सर्वेश मौर्य, अनिल सिंह, राणा प्रताप यादव, आलोक सिंह, सुजीत जायसवाल, विशाल गुप्ता, नरेंद्र स्वर्णकार, श्रीकांत निषाद, तेज बहादुर यादव, संजय सिंह, अश्वनी मौर्य, दीपचंद मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें