फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडियो का ताला तोड़कर हजारों का माल पार किया

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार स्थित शुभम स्टूडियो क ा शटर चांड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी सहित करीब एक लाख के सामान पर हाथ फेर दिया। पीडि़त ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भगेरी गांव निवासी संतोष कुमार दुबे की आलमगंज बाजार में शुभम स्टूडियो के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात रोज की तरह दुकान बंद कर संतोष घर चले गए। राज में चोरों ने दुकान का शटर का चांड़कर दुकान में रखा लैपटाप, कैमरा, प्रिंटर ,मोबाइल सेट और 15 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सुबह बाजार के लोगों ने फोन से संतोष को चोरी के घटना की जानकारी दी। खबर मिलने के बाद संतोष दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला का शटर टूटे हाल में मिला। शटर खोलकर भीतर घुसे तो अंदर रखा सारा सामान गायब मिला। संतोष का कहना है कि चोर नकदी सहित करीब एक लाख का सामान उठा ले गए। पीडि़त ने घटना की सूचना बरसठी पुलिस को दी है। बाजार में हुई चोरी की इस घटना से अन्य व्यापारी भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें