जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 18 कालेजों को सत्र 2012-13 के लिए बीएड कक्षा के संचालन की अनुमति दी गई है। मान्यता पाने वालों में जौनपुर के सबसे अधिक आठ कालेज शामिल हैं। गाजीपुर के 7 और मऊ के तीन कालेज शामिल हैं। विश्वविद्यालय से संबंद्ध इन कालेजों को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने मान्यता दी है। शासन से इन कालेजों को कक्षा संचालन की अनुमति दे दी गई है।
बीएड कक्षा संचालन के लिए अनुमति पाने वाले कालेजों में जय बजरंग महिला महाविद्यालय मुंगराबादशहापुर जौनपुर, मुनेश्वर महाविद्यालय बरईपार जौनपुर, वंशादेवी महाविद्यालय गजाधरपुर गद्दोपुर जौनपुर, राम अवध महाविद्यालय ताखा शाहगंज जौनपुर, राजेश महाविद्यालय कोहड़े सुलतानपुर जौनपुर, राष्ट्रीय पीजी कालेज सुजानगंज जौनपुर, आचार्य महाविद्यालय पतरही केराकत जौनपुर, गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर, श्रीकृष्ण अंबेडकर मधुबन महाविद्यालय मऊ, लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय पखईपुर कुसमौर मऊ, मिर्जा एहशानउल्ला वेग मिसवां मऊ, पंडित राम स्वरूप द्विवेदी महाविद्यालय करंजा गाजीपुर, वंशी बाल गोपाल महाविद्यालय समरा राजूपुर गाजीपुर, धनेश्वर महाविद्यालय कुसमहीं सिरकिना गाजीपुर, रामजग महाविद्यालय मरदानपुर गाजीपुर, लुटावन महाविद्यालय सकरा जैतपुर गाजीपुर, काशीनाथ महाविद्यालय पतरहीं दौलतपुर गाजीपुर और केएसबी इंस्टीट्यूट सादात गाजीपुर को सत्र 2012-13 से बीएड कक्षा संचालन की मान्यता मिली है।