फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी पुत्र को ट्रक ने रौंदा

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनियामऊ चौकी के पास शुक्रवार को बेकाबू ट्रक ने बीडीसी के एक पुत्र को रौंद दिया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना उस वक्त हुई जब दोनों साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे। भाग रहे ट्रक को धनियामऊ बाजार के पास पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र कनौजिया के दो पुत्र शैलेश (11) और निलेश (9) सुबह करीब 10 बजे सरायहरखू स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से साइकिल से घर लौट रहे थे। शैलेश साइकिल चला रहा था और निलेश आगे बैठा था। धनियामऊ चौकी के पास बदलापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। साइकिल पलटते ही शैलेश ट्रक के नीचे आ गया जबकि निलेश छटक कर कुछ दूर जा गिरा। कुचलने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल सवार बालकों को गिरता देख जब तक आस-पास के लोग दौड़े तेज रफ्तार में ट्रक लेकर चालक भाग निकला। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मो. आलमगीर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल निलेश को पीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से निलेश को बीएचयू रेफर कर दिया गया। मौके पर पहले से मौजूद लोगों ने ट्रक का नंबर पुलिस को बताया। दुर्घटनास्थल बड़ारी गांव के करीब होने के नाते गांव के कुछ लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। बड़ारी के ही एक व्यक्ति ने शैलेश, निलेश को पहचान लिया और परिजनों को खबर दी। रोते बिलखते परिवार के लोग भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, धनियामऊ बाजार के पास चालक समेत ट्रक पकड़ लिया गया। ट्रक और चालक को लेकर पुलिस थाने आई। मृतक शैलेश कक्षा छह का छात्र था जबकि निलेश कक्षा चार में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें