सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीतापुर गांव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर हुए मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। मारपीट के दौरान गांव में ही एक मड़हे में आग लगा दिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मड़हा जलाने का आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है।
गांव से सटा कैलाश तिवारी का आम का बगीचा है। गुरुवार को गांव के नट समुदाय के कुछ बच्चे आम तोड़ रहे थे। उसी समय गांव के पूर्व प्रधान समरनाथ राजभर गुजर रहे थे। उन्होंने बच्चों को आम तोड़ने से मना किया तो बच्चों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। उस समय तो वह कुछ नहीं बोले और चले गए। शुक्रवार को वह गांव इसी बात की उलाहना देने नट बस्ती में गए थे। इसी दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। नट समुदाय के लोगों ने समरनाथ की जमकर पिटाई क दी। मारपीट की खबर लगते ही समरनाथ के भाई छोटेलाल और पुत्र धीरज भी मौकेपर पहुंच गए। माकपीट के दौरान उन्हें भी चोट आई। दूसरे पक्ष के समराजी (50), गुड्डू (25), नूर मोहम्मद (32), सलीम (30) और हलीम (28) को भी चोट आई। इसी दौरान किसी ने मुस्कफा के मड़हे में किसी ने आग लगा दिया। मड़हा जलकर खाक हो गया। मड़हा कैसे जला यह स्पष्ट नहीं पाया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मड़हा जलाने का आरोप लगा रहे हैं। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। नट पक्ष का आरोप है कि वह थाने पर तहरीर देने गए थे लेकिन पुलिस तहरीर लेने से इनकार दिया।
- मड़हा फूंकने का एक दूसरे पर लगाया आरोप