फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतासराय स्टेशन पर रिजर्वेशन शुरू

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनीबाजार/खेतासराय। वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड पर स्थित खेतासराय रेलवे स्टेशन पर पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। आरक्षण सेवा शुरू कराने के लिए क्षेत्र के लोगों ने सांसद धनंजय सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन

खेतासराय रेलवे स्टेशन पर सांसद ने 23 अप्रैल को पीआरएस सिस्टम का उद्घाटन किया था। सांसद ने उद्घाटन तो कर दिया लेकिन बुकिंग क्लर्क की तैनाती नहीं होने से रिजर्वेशन शुरू नहीं हो पाया। यहां रिजर्वेशन केंद्र खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अभी तक लोगों को आरक्षण के लिए शाहगंज और जौनपुर जाना पड़ता था। सांसद ने आरक्षण केंद्र शुरू कराने से पहले विभागीय उच्चाधिकारियों पर दबाव बनाकर स्टेशन का निरीक्षण कराया। साथ ही खेतासराय को माडल स्टेशन बनाने के लिए रेलभवन से संपर्क किया। 23 अप्रैल को उद्घाटन समारोह में दो दिन के भीतर बुकिंग सेवा शुरू कराने का भरोसा दिलाया गया था। जब चार दिन बीत गया और बुकिंग क्लर्क की तैनाती नहीं हुई तो स्थानीय लोग स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षक से जवाब सवाल करना शुरू कर दिया। स्टेशन मास्टर कह रहे थे कि आरक्षण केंद्र शुरू हो पाना मुश्किल लग रहा है। कुछ लोगों ने शिकायत सांसद से की। सांसद ने फिर रेल मंत्रालय में संपर्क किया और बुकिंग सेवा शुरू कराने के लिए दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को राकेश सिंह को रिजर्वेशन काउंटर पर तैनात कर दिया गया और रिजर्वेशन सेवा भी शुरू हो गई। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि आरक्षण केंद्र सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुलेगा। रिजर्वेशन के इस समय से साफ है कि तत्काल टिकट के लिए लोगों को जिला मुख्यालय ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें