करंजाकला। जौनपुर-फैजाबाद रेलमार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। परिवार को लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ककोरगहना गांव निवासी मनोहर विश्वकर्मा (55) सोमवार को घर से पैदल ही कहीं जा रहे थे। वह गांव में रेलवे लाइन को पार कर रहे थे तभी गोरखपुर की ओर से आ रही गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।