फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को मंच से यह वादा किया कि आने वाले समय में जल्द ही जिले को बिजली आपूर्ति के लिए बी-श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मंच से ही रिमोट का बटन दबाकर उन्होंने मेडिकल कालेज समेत चार परियोजनाओं का शिलान्यास और बनकर तैयार नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। लोगों से वादा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव होने से पहले मेडिकल कालेज का पहला बैच आरंभ कर दिया जाएगा। प्रदेश में बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से यूपी के कोटे की न तो बिजली मिल रही है और न ही कोयला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। आजादी के बाद सबसे अधिक मेडिकल कालेज सपा सरकार ने ही बनवाए हैं। मेडिकल कालेजों में सीटें भी बढ़ाने का काम सपा सरकार ने ही किया है। पूरे देश में जितनी सीटें नहीं बढ़ीं उतनी अकेले उत्तर प्रदेश सरकार ने सीटें बढ़ाने का काम किया है। जन जन को बेहतर स्वास्थ्य सुुविधा उपलब्ध हो इसी सोच के साथ सरकार ने 108 और 102 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। चिकित्सा के क्षेत्र में यह एक क्रांतिकारी कदम रहा । गरीब परिवार के किसी सदस्य को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए विधायकों को 25 लाख रुपये निधि से देने का अधिकार सरकार ने दिया है। इसके अलावा अगर हार्ट, लीवर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से कोई गरीब आदमी परेशान है तो उसके इलाज के लिए सरकार मदद करेगी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सिंचाई शुल्क सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार ने माफ किया है। समारोह को सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री रामगोविंद चौधरी, कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव और विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें