फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 20 मवेशी बरामद

Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी/सूरापुर (सं.)। जिले में पशु तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 20 मवेशियों को थानागद्दी और सूरापुर में पकड़ा गया। थानागद्दी के आदे भदवार गांव में पिकअप में 13 बेजुबान बरामद किए गए जबकि सूरापुर कस्बे में चौकी पुलिस ने मवेशियों से भरे वाहन को पकड़ा।
विज्ञापन

थानागद्दी में वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से भरी पिकअप छोड़ कर चालक फरार हो गया। वाहन में बेरहमी से ठूंसे जाने के कारण एक बछिया की मौत हो गई। पिकअप में गाय और बछड़ों समेत 13 मवेशी लादे गए थे। पुलिस ने मवेशियों को ग्रामीणों की सिपुर्दगी में दे दिया और वाहन को कब्जे में ले लिया है। मवेशियों से लदी दो पिकअप रतनूपुर से आदे भदवार गांव के पास पहुंची थी तभी एक पिकअप का एक्सेल टूट गया। वाहन खराब होने पर चालक ने आगे निकल चुके पिकअप चालक को फोन पर इसकी जानकारी दी। तब तक सुबह हो गई थी। आगे निकल चुका पिकअप का चालक पीछे लौट कर बिगड़े हुए वाहन को टोचन कर रहा था। इतने में शौच के लिए निकले ग्रामीणों को भनक लग गई कि वाहन में गाय और बछड़े लदे हैं। ग्रामीणों को जुटते देख दूसरा पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जिस पिकअप का एक्सेल टूटा था उसका चालक भी वाहन छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों ने वाहन में झांक कर देखा तो उसमें बड़ी बेरहमी से ठूंस कर मवेशियों को भरा गया था।
चंदवक एसओ राजीव सिंह ने मवेशियों को पिकअप से बाहर निकलवाया। एक बछिया की मौत हो चुकी थी। पिकअप वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर सूरापुर कस्बे में चौकी इंचार्ज अनिल मिश्र ने एक पिकअप वाहन में लादकर जा रहे सात मवेशियों को पकड़ा। आजमगढ़ के फूलपुर पठानपुरवा निवासी पिकअप चालक मो. शहनवाज पुत्र मो. सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें