मड़ियाहूं(सं.)। कोतवाली क्षेत्र के नद्दीरामपुर बाजार हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से महिला की मौत हो गई। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। मौके पर पहुंची एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
रविवार को राजकुमार की पत्नी गीता देवी (50) खेत में बकरी चराने गई थी। खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा था। इसी बीच तार टूटकर गिर गया। उसके नीचे बैठी गीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। गांव के लोग मौके पर जुट गए और घटना के लिए जिम्मेदार विभाग के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। खबर मिलने पर सीओ सगीर अहमद, एसडीएम रामकेश यादव, कोतवाल अशोक तिवारी घटनास्थल पर पहुंच गए।